केंद्रापड़ा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक कोर्ट में अपने ‘रेप’ केस की सुनवाई के दौरान एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की कोशिश में जहर खा लिया।
सूत्रों के मुताबिक, लड़की के साथ पिछले साल 6 जून को कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए केंद्रापड़ा टाउन पुलिस स्टेशन के आईआईसी दिलीप साहू ने कहा कि 16 वर्षीय लड़की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-सह विशेष न्यायाधीश कोर्ट (POCSO) में मामले की सुनवाई के लिए मौजूद थी।
जब कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही थी, तो वह परिसर में बने शौचालय में गई और जहर खा लिया। उसे केंद्रापड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आईआईसी ने बताया कि अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी है, वहीं पुलिस ने लड़की द्वारा आत्महत्या के प्रयास की जांच शुरू कर दी है।
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल के नए कलेक्टर बने प्रियंक मिश्रा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने CMO सचिव
- PM मोदी के गुंडागर्दी का हिसाब वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने
- मुख्य सचिव ने की लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए जनता से जुड़ी सभी सेवाएं

