सोहराब आलम, मोतिहारी। बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मोतिहारी जिले से सामने आया है, जहां दो दरिंदों ने मिलकर 16 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने पीड़िता को बचाया
घटना की सबसे बड़ी बात यह है कि जिस घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, वहां पहले से ही एक शख्स का अपहरण कर उसे बाथरूम में बंद करके रखा गया था। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेप पीड़िता को भी बचाया और अपहरण हुए युवक को भी बदमाशों के चुंगल से मुक्त कराया।
जाने क्या है पूरा मामला?
घटना को लेकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि, एक प्रेमी युगल ट्रेन से दिल्ली से भाग कर देर रात्रि मोतिहारी एस्टेशन पहुंचा और वहां से युवक अपने मामा के यहां जाने के फिराक में था। तभी दो युवक उसके पास आए और प्रेमी युगल को सस्ते में रूम दिलाने की बाती कही। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लड़का-लड़की दोनों उनके साथ जाने को तैयार नहीं थे, लेकिन काफी दबाव के बाद अपराधी दोनों को बहला-फुसलाकर उन्हें अपने साथ ले गए।
नव निर्मित घर में किया दुष्कर्म
बदमाशों ने प्रेमी युगल को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जामल सरेह में बने एक नव निर्मित घर में घुसा दिया। इस बीच एक अपराधी ने आधार कार्ड लेने के बहाने युवक को फिर बाइक पर बैठाया और उसे कुछ दूर पर ले जाकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया और भाग कर फिर उसी घर में चलाया गया और दोनों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
भागे-भागे थाने पहुंचा प्रेमी
इस बीच युवक किसी तरह भाग कर बंजरिया थाने पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बंजरिया पुलिस उस युवक को लेकर उस घर के पास पहुंची और जब दरवाजा खोला गया तो युवती अर्धनग्न अवस्था में मिली। इस बीच जब पुलिस ने उस घर की तलाशी ली तो बाथरूम में पहले से एक युवक बंद मिला, जिसका अपहरण कर रखा गया था, जो इसी जिले के मधुबन के गड़हिया थाना का रहने वाला बताया जाता है।
एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार
पुलिस ने मौक से दोनों अपराधियों को भी पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ लेकर थाने आई। आरोपियों की पहचान अब्बास आलम और तुफैल आलम के रूप में हुई है। हालांकि इस बीच एक अपराधी तुफैल आलम रात का फायदा उठाते हुए थाना से भाग निकला। लेकिन एक अपराधी अब्बास आलम अभी भी पुलिस की गिरफ्त में है, जो नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर का रहने वला बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने बंजरिया, मुफ्फसिल और गड़हिया तीन थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- बिहार के बगहा में आग का तांडव: लाखों की संपत्ति और दो घर जलकर राख, तीन पशुओं की दर्दनाक मौत, कई झुलसे
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

