इंद्रपाल सिंह, इटारसी। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बैतूल के शाहपुर निवासी नाबालिग युवती ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।
मेयर फंड पर ब्रेक पर सियासत: बीजेपी ने कहा- बजट में कुछ फंड घटाए और जोड़े जाते है, कांग्रेस बोली- जनता के काम कैसे होंगे
इटारसी एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को सरकारी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना मिलते ही टीम को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नाबालिग के परिजन के बयान लिए। जांच में पता चला कि नाबालिक बैतूल के शाहपुरा की निवासी है और हाल में रिश्ते में आने वाली मुंह बोली बहन के घर केसला ब्लॉक के गांव में रहती है।
नाबालिक के सबंध गांव में रहने वाले ब्रजेश से दो साल पहले बने थे। उसके बाद दोनों के बीच शारीरिक सबंध बने और कल उसकी तबियत खराब होने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की नाबालिक है, यह देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिये बैतूल थाने डायरी भेजी जा रही है।

