कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसके भाई के दोस्त ने उससे शादी का वादा कर लिव इन में रखा और उसका रेप किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में  कई धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर  FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई के दोस्त के साथ बने प्रेम संबंध

दरअसल, मामला हजीरा थाना क्षेत्र का है जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई के साथ काम करने वाले राहुल राठौर का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

शादी का वादा कर लिव इन में रखा

शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और अक्टूबर 2025 से यादव धर्मकांटा क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर उसे अपने साथ रखा। 

शादी का दबाव बनाने पर भागा युवक

पीड़िता का कहना है कि युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा और इसी आधार पर दोनों साथ रहते रहे। जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह अचानक वहां से चला गया। आरोप है कि उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। खुद के साथ हुए इस धोखे को महसूस करने पर पीड़िता ने हजीरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी राहुल राठौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर ASP जयराज कुबेर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m