सोनू वर्मा, नूंह। नूंह स्थित फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में दोषी करार दिए गए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर कुल 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन ने 24 जुलाई 2026 को सुनाया।
अदालत ने इससे पहले 18 जुलाई 2026 को आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के समकक्ष लागू प्रावधानों के तहत तत्कालीन आईपीसी की धारा 506, आईटी एक्ट की धारा 67-बी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया था।
सजा के आदेश के अनुसार, अदालत ने धारा 506 आईपीसी के तहत दो वर्ष का कठोर कारावास, आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत दो वर्ष का कठोर कारावास एवं 25 हजार रुपये जुर्माना तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 वर्ष का कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
अदालत ने सभी सजाएं साथ-साथ (Concurrent) चलाने के आदेश दिए हैं तथा विचाराधीन कैद के दौरान जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित करने का निर्देश भी दिया है।

मामला वर्ष 2022 में दर्ज एफआईआर से संबंधित है, जिसमें पीड़िता के परिजनों ने आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए थे। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

