कुमार इंदर, जबलपुर। जिले के खमरिया थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस घिनौनी करतूत के बाद पीड़िता 6 महीने की गर्भवती हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है की युवक रिठौरी का रहने वाला है जो पूर्व में नाबालिग के साथ ही स्कूल में साथ में पढ़ाई करता था। कैटरिंग का काम करने वाले आरोपी युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फसाया और शादी का झांसा देकर नाबालिग से अपने ही घर में कई बार संबंध बनाए जिसके चलते नाबालिग गर्भवती हो गई।
वही घटना की जानकारी तब लगी जब किशोरी की मां, जो भोपाल में अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं और अपनी बेटी यहां खमरिया में नानी के पास रह रही थी। उसे इस बात की भनक लगी जिसके बाद किशोरी की मां अपने अधिवक्ता पुष्पेंद्र पांडे के साथ कंट्रोल रूम पहुंचकर थाना प्रभारी से गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई है। खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि महिला संबंधी शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम में महिला अधिकारी से मामले की पूरी पूछताछ और बयान दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



