अजीत पाटकर, बैकुंठपुर। बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर 17 वर्षीय छात्रा ने अपने निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जांच के लिए साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ न हो इसके लिए आईसी मार्ट को सील कर दिया है.

यह भी पढ़ें : नशे में टल्ली मिले हेडमास्टर: स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वर्षीय पुत्री रितु सिंह ने बुधवार दोपहर आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जांच में सामने आया कि आईसी मार्ट प्रबंधन ने चोरी के आरोप पर रितु से कागज पर लिखवाया था कि मैने मार्ट से कॉस्मेटिक सामान की चोरी की है. इसके बाद प्रबंधन ने चोरी के एवज में रुपए की मांग की.

narayana

बताया जाता है कि पहले लड़की से 15 हजार रुपए की मांग की गई, जब उसके चाचा मार्ट में पहुंचे तो प्रबंधन ने 20 हजार रुपए की मांग कर दी. अंत में जब लड़की के पिता मार्ट पहुंचे तो उनसे प्रबंधन ने 50 हजार रुपए की मांग की. आखिर में मार्ट प्रबंधन ने छात्रा की स्कूटी ही छिन ली.

मार्ट प्रबंधन द्वारा परिवार के समक्ष जलील किए जाने के साथ स्कूटी छिन लिए जाने से क्षुब्ध रितु ने बुधवार दोपहर को पिता के शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सबसे पहले मार्ट पर ताला लगाया है. मामले पर बैकुंठपुर सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मार्ट को सील कर दिया गया है. एफएसएल की टीम दुकान पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

विधायक पहुंचे सिटी कोतवाली

प्रधान आरक्षक की बेटी के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक भईया लाल राजवाड़े और कई जनप्रतिनिधियों के साथ परिजन सिटी कोतवाली पहुंचे. परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही लड़की की पोस्ट मार्टम कराएंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m