कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपराधी मानसिकता के लोग अब ‘तालिबानी सजा’ देने पर उतर आए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां युवकों ने एक नाबालिग छात्र को अर्धनग्न कर पीटा। फिर इसका वीडियो भी बनाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल, मामला कोटेश्वर मंदिर के पास का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग की बेरहमी से पिटाई करते युवक नजर आ रहे हैं। एक युवक उसे अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटते नजर आ रहा है। स्कूटी से उसके पैर बांध दिए जिससे वह भाग न पाए। वहीं 2 आरोपी इसका वीडियो बनाते रहे। 

बताया जा रहा है कि बर्बरता करने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं। हालांकि, वारदात को अंजाम देने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद ग्वालियर थाना क्षेत्र पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m