तरनतारन : तरनतारन में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां एक फैक्ट्री मालिक से बड़ी रकम की फिरौती मांगी गई, जब उसने फिरौती नहीं दी तो बदमाशों ने उनके घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद घर वाले दहशत में आ गए हैं। यह घटना फोकल प्वाइंट बस स्टैंड तरनतारन की है, जहां सुबह फायरिंग हुई है।
बताया जा रहा है कि 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए व्यवसाई के पास फोन आया था। इसके बाद आज सुबह 6 बजे जब वह अपनी इन्वर्टर बैटरी की फैक्ट्री के सामने अपने घर पर मौजूद था। उसी समय बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी सहम गया है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह अज्ञात बदमाश कौन थे और उन्होंने किस मंशा के साथ फायरिंग की है। जानकारों का कहना यह भी हो सकता है कि यह सिर्फ डराने के लिए फायरिंग कर रहे हो सकती है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में चौकसी बरती हुई है। परिवार के लोग मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। इस वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना सिटी तरनतारन की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
- दिल्ली में यूपी कांग्रेस की ‘क्लास’: 19 नेताओं ने दिया इंटरव्यू, किसकी चमकेगी किस्मत?
- Bihar Top News Today: जमुई घटना के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, तेजस्वी ने मांगा CM का इस्तीफा
- गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 300 गज में बने अवैध किले को किया जमींदोज
- भोपाल सीलिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘सुबह सीलिंग और शाम को दुकानें खुलना बर्दाश्त नहीं’
- जैतूसाव मठ ट्रस्ट की संपत्तियों पर लगी याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- धार्मिक संपत्ति का प्रबंधन करने वाला पुजारी स्वतंत्र मालिक नहीं बनता



