कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर आधा दर्जन बदमाशों ने कार की तोड़फोड़ और गोलियां चला कर दहशत फैला दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह परेट की है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने नाबालिग सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और फिर जुलूस निकालकर घटनास्थल पर लेकर पहुंची। जबकि आरोपियों के दो साथी अभी भी फरार हैं। वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य दो की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई जुट गई है।
दरअसल, कुनाल उर्फ बेटू चौरसिया ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात 12 बजे देव परमार, मोंटी चौहान, सुमित चौहान और योगेश कंसाना उसके घर आए हुए थे। उन्होंने उसे आवाज लगाकर बाहर बुलाया। वह घर पर नहीं था लेकिन उसका भाई गौतम बाहर आया। इस दौरान उन लोगों ने उससे शराब पीने के लिए दो हजार रुपए मांगे। जब भाई ने उन्हें पैसे नहीं दिए तो वे लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो गए।
सुमित चौहान ने धमकाने के लिए कमर से कट्टा निकाला और गोलियां चला दीं। उसके बाद अक्षय नगेले और उसके नाबालिग साथी कार से आए और पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ कर दी। धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ शुरू की और 24 घंटे के अंदर कल गुरुवार की रात नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि देव परमार और मोंटी चौहान अभी फरार हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में शामिल कार और कट्टा बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों का कल रात जुलूस निकाला और घटनास्थल पर लेकर पहुंची जहां तीनों आरोपी सिर झुका कर चलते हुए नजर आए। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़, फायरिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार अन्य दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


