शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल से लापता अंश उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे सुरक्षित कस्टडी में ले लिया है। वह यहां तक कैसे और किसके साथ पहुंचा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

चौराहे से गायब हुआ था अंश

बता दें कि 6 साल का मासूम लांश चार दिन से लापता था। दरअसल अंश का परिवार रॉयल मार्केट स्थित मल्टी केयर अस्पताल में इलाज कराने आया था। अंश अपनी मां के साथ था, लेकिन इसी दौरान रॉयल मार्केट चौराहे के पास से वह अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया था

मासूम की गुमशुदगी के इस संवेदनशील मामले को पुलिस प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया था। खुद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार इस पूरे सर्च ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। अंश को ढूंढने के लिए पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही थीं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच को भी इस विशेष सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया था।

पुलिस ने रखा था 10,000 का इनाम

पुलिस ने इस मामले में आम जनता से भी सहयोग की गुहार लगाई थी। प्रशासन की ओर से घोषणा की गई थी कि जो भी व्यक्ति मासूम अंश के संबंध में कोई भी सही या पुख्ता जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन न कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को सूचित करने के लिए कहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m