2 दिन से लापता रहे एसपीजी धर्म प्रचारक के इंचार्ज करतार सिंह का शव रहस्यमय तरीके से तरनताल के पास एक गांव ढड कसेल नहर से मिला है। इस मामले में पहले ही शिकायत हुई थी मृतक के परिवार वालों ने थाना बी डिवीजन में उनके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उनकी लगातार खोज में लगी हुई थी।
लाश मिलने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया है। साथ ही परिवार वाले लोगों से अब पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचार विभाग में कार्यरत कर्मचारी करतार सिंह पिछले दो दिन से लापता थे। बी डिवीजन थाना क्षेत्र में दो दिन से गायब करतार की तलाश में SGPC और उनके परिवार के सदस्य लगातार प्रयास कर रही थी।
SGPC के धर्म प्रचार सचिव विजय सिंह ने बताया कि करतार सिंह पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटे हैं। उनके घर और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था, वहीं उनकी स्कूटर नहर के पास मिली थी जिसके बाद उनकी तलाश नहर में की गई।
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
- दिवाली-छठ पर 12 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालक-परिचालकों को मिलेगी 4,800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि

