देहरादून. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने मंत्री परिषद की बैठक ली. जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने, हर महीने विधानसभा क्षेत्र में 2 दिन प्रवास और मंत्री परिषद के सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने टीम गठित करने का भी निर्देश दिया.

उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आज की बैठक 2027 के चुनाव पर केंद्रित रही. जिसमें सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री, सभी सांसद समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. बता दें सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ नितिन नबीन चर्चा करेंगे. माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और अगले चुनावों की रणनीति पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं. शाम को नितिन नबीन ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे. यहां वे गंगा आरती में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : मिशन 2027 की तैयारी, देवभूमि पहुंचे नितिन नवीन, संगठन के कामों की करेंगे समीक्षा

प्रवास के तीसरे दिन नितिन नबीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वे बूथ समिति की बैठक लेंगे. इसके बाद वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक कॉन्क्लेव और मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम करेंगे. यहां से वे दिल्ली रवाना होंगे. गौरतलब है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने प्रदेश में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी चुनाव के पहले जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है.