पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मिशन चढ़दीकला शुरू किया गया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ की मार के बाद पंजाब को फिर से मजबूती के साथ खड़ा करने और पुनर्वास के लिए शुरू किए गए मिशन चढ़दीकला में अपना योगदान देने वाले पहले एक हजार दानदाताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं। साथ ही सभी पंजाबियों और एनआरआई भाइयों से भी अपील करते हैं कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एक वर्चुअल बैठक की थी। बैठक में आप संगठन ने अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मिशन चढ़दीकला के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। केजरीवाल ने यह सुनिश्चित किया कि बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए इकट्ठा किया गया एक-एक पैसा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ खर्च किया जाएगा। भगवंत मान ने सभी नेताओं से कहा कि इस मिशन की सफलता के लिए पार्टी के हर सदस्य का सहयोग बहुत जरूरी है। यह बैठक पंजाब सरकार की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता और तुरंत कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भगवंत मान ने सभी नेताओं से कहा कि इस मिशन की सफलता के लिए पार्टी के हर सदस्य का सहयोग बहुत जरूरी है। यह बैठक पंजाब सरकार की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता और तुरंत कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
- ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ : चौकड़ी-छकड़ी की ताल पर जमकर थिरके रायपुरियंस, रायपुर रोटरी क्लब कॉस्मो डिवास ने किया शानदार आयोजन
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर
- मैहर में आवारा कुत्ते का आतंक: दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, 7 साल का मासूम रीवा रेफर
- नीरज कुमार को हराना ही मुख्य मकसद, एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
- ‘मादरे वतन के लिए जान दे दूंगा, पर नहीं गाऊंगा वंदे मातरम…’ इमरान मसूद के दो टूक बयान से गरमाई यूपी की राजनीति
