रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के बहुचर्चित 50 करोड़ से अधिक के मिशन अस्पताल की जमीन को खुर्दबुर्द मामले में साल 2022 से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी सुधीर जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मूखबीर की सूचना पर तकनीकी साक्ष्य तथा सतत निगरानी के आधार पर योजनाबंद कारवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भूमिका षड्यंत्र में प्रमुख रूप से पाई गई
बता दें कि नौगांव थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध है। सर्वे नंबर 770 रकबा 0.493 हेक्टेयर शासकीय भूमि जिसे ऐतिहासिक रूप से मिशन का महिला अस्पताल संचालन के लिए दिया गया था, उसके कूटरचित अभिलेख तैयार कर अवैध रूप से नामांतरण लीज तथा विक्रय की गई थी। शासकीय अभिलेखों में अनियमित प्रविष्टि, अवैध लीज, पंजीयन के माध्यम से भूमि हस्तांतरण की साजिश रची गई थी। आरोपी सुधीर जैन की भूमिका षड्यंत्र में प्रमुख रूप से पाई गई है।
इंदौर से पुलिस की अभीरक्षा में लिया गया
पुलिस कप्तान डीआईजी मयंक अवस्थी के द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। साइबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सुधीर जैन को इंदौर से पुलिस की अभीरक्षा में लिया गया और जिला अस्पताल में आरोपी का मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


