Bihar News: मौलाना साजिद रशीदी ने सावन महीने में शिवभक्तों पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कांवड़ियों को आतंकी तक करार दे दिया है, जिसे लेकर सियासी बवाल मचता नजर आ रहा है। बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मौलाना रशीदी के इस बयान पर तिखी प्रतिक्रिया दी है।
ऐसे मालौनाओं को ठीक से मिलेगा जवाब- मिथिलेश तिवारी
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, मौलाना ऐसे-ऐसे मौलाना रशीद, इनके आका और इनके काका, ओसामा बिन लादेन रहे होंगे, और इसीलिए ये इस प्रकार की भाषा बोल रहे हैं। ये भाषा देश में स्वीकार नहीं की जा सकती, और ऐसे मौलानाओं को ठीक से जवाब मिलेगा। हम जब एक बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हैं, तो बड़े-बड़े लोगों का हवा बिगड़ जाता है।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कही ये बात
वहीं, बीजेपी नेता और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि, समाज में, सभी धर्मों में कुछ लोग हैं, जो विक्षिप्त होते हैं, जो पागल जैसी बातें बोलते हैं। जो बैठे-बैठे कोई काम नहीं है, तो कुछ से कुछ बकते रहना, बोलते रहना और मीडिया में बने रहना चाहते हैं। तो हमें लगता है कि जिस तरह की उसने बेवकूफी की है, उस तरह हमें बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहिए।
मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान
दरअसल ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ यात्रा पर एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि, आप उन लोगों को, जो सड़कों पर बैठकर शराब पी रहे हैं, नशा कर रहे हैं, उनको शिवभक्त बोलते हैं। आप उन लोगों को, जो पुलिस वालों को वर्दी में रहते हुए मार देते हैं, आप उनको शिवभक्त बोलते हैं।
आप उन लोगों को, जिन्होंने स्कूल वैन में बैठे बच्चों के शीशे तोड़ दिए, कई बच्चों को इंजर्ड कर दिया, आप उनको शिवभक्त कहते हैं। आप उन लोगों को, जिन्होंने एक मरीज की वैन तक नहीं छोड़ी और एक मरीज को परेशानी की हालत में, बीमारी की हालत में उससे कह रहे हैं, ‘जय श्री राम के नारे लगाओ’, ये शिवभक्त हैं? ये शिवभक्त नहीं हैं, ये तो आतंकवादी हैं।
ये भी पढ़ें- सदाकत आश्रम में मंथन, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस


