धनबाद। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित विवादित बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। उनके बयान के खिलाफ अब मामला अदालत तक पहुंच गया है। धनबाद के भागा बांध निवासी मिथुन यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में शिकायतवाद दायर किया है।
शिकायतकर्ता मिथुन यादव का आरोप है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और वृंदावन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके अनुसार, इस टिप्पणी से उनकी और अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।मिथुन यादव ने अदालत से मामले में संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

