पटियाला। आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की कानून मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बलात्कार के मामले में जेल में बंद विधायक पर अब पटियाला पुलिस पुराने माइनिंग केस में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू करेगी।
यह नया मामला जुलकां पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जिसमें विधायक पठानमाजरा सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बलविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस जल्द ही अदालत में याचिका दायर कर विधायक को पूछताछ के लिए पेश करने की अनुमति मांगेगी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले के विस्तृत विवरण साझा नहीं किए हैं।

7 महीने फरार रहने के बाद हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि हरमीत सिंह पठानमाजरा पर 1 सितंबर 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में बलात्कार, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की और बाद में उसके साथ बलात्कार किया। ग्वालियर से गिरफ्तारी के बाद विधायक को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब माइनिंग केस में प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद पुलिस उन्हें दोबारा हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
