विजिलेंस रिमांड पर चल रहे के विधायक रमन अरोड़ा की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां उनका डाक्टरी इलाज कराया गया और फिर इसके बाद विजिलेंस उन्हें वापस साथ ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। पहले सूचना आई थी कि रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम एंबुलेंस लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंच गई है। फिर विजिलेंस की गाड़ी में रमन अरोड़ा को अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल से निकलते वक्त रमन कुछ परेशान नजर आए। बीते दिन वह कोर्ट में हंसते हुए आए थे। विजिलेंस के अफसर ने सिविल अस्पताल से निकलते वक्त कहा कि उन्हें रूटीन मेडिकल के लिए लाया गया है।

हैरानी की बात यह है कि सिविल अस्पताल से रमन अरोड़ा को ले जाने के बाद बीच रास्ते से दोबारा गाड़ी मोड़ी गई और रमन अरोड़ा को फिर से सिविल अस्पताल लाया गया है। बीपी बढ़ने की शिकायत के चलते दोबारा रमन अरोड़ा का चेकअप करवाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा रमन अरोड़ा को चैकअप के बाद भेज दिया गया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रमन अरोड़ा ने खुद बताया कि वह ठीक हैं। वहीं विजिलेंस की टीम दोबारा मेडिकल जांच के बाद रमन अरोड़ा को विजिलेंस दफ्तर ले गई। बीते कल अदालत में पेश कर विजिलेंस विभाग ने विधायक अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।
- ‘छात्रों की नहीं, झूठ की गूंज थी!’ राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भड़के CM मोहन; आंकड़े गिनाकर दिखाया आईना
- 20 किमी दूर पहुंच चुका था परिवार, तभी अस्पताल से आया फोन, बदल गई है डेड बॉडी
- द वन फिल्म की प्रमोशन में पटना पहुंचे थे तमन्ना-सिद्धार्थ, बिहार से जुड़ी है मूवी की कहानी
- Haryana Top News : शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, हरियाणा के 5 हजार से ज्यादा गांव BharatNet से जुड़े, सीएम सैनी ने विकसित भारत को लेकर सरकार की योजनाएं गिनाईं समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- भिवानी में रणजीत चौटाला का बड़ा बयान: बोले- देश में अब सिर्फ टू-पार्टी सिस्टम, क्षेत्रीय दलों का दौर खत्म


