सिमुलिया : बालासोर जिले के सिमुलिया थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर जमुझाड़ी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पश्चिम बंगाल के विधायक गौतम चौधरी अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी आए थे। वे आज दोपहर कोलकाता लौट रहे थे। उसी वक्त सिमुलिया थाना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 के ढाबा के पास दो स्कूटी सवारों के ऊपर गाड़ी से टक्कर मार दिए।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के विधायक गौतम चौधरी अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी आए थे। वे आज दोपहर कोलकाता लौट रहे थे। इसी दौरान बिनायकपुर पंचायत के साजनपुर निवासी राधाकांत नायक और उनके दोस्त सिमुलिया थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर ढाबा के पास स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। विधायक के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में राधाकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक के वाहन को जब्त कर चालक को थाने में हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल

