शरद पाठक, छिंदवाड़ा /परासिया। विधायक सोहन वाल्मीकी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया की दशहरा उत्सव कार्यक्रम में व्यवधान पहुंचने वाले भाजपा के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की उन्होंने मांग की है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की है। तीन दिनों में एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो 28 तारीख को कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करेगी।

उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन चांदामेटा में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। इसके लिए संस्कृति संचालनालय को उन्होंने पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार पर उन्हें कार्यक्रम दिया गया। एसडीएम और पुलिस से अनुमति ली गई। डब्लूसीएल से भी अनुमति ली गई। इसके बाद कार्यक्रम में आपराधिक तत्वों के साथ भाजपा नेता पहुंचे। कार्यक्रम में दंगा फैलाने की साजिश की और कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया। हमारे कार्यक्रम में बाधा डालने वालों पर कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं किया और हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

इस मामले में 11 लोगों के नाम सौंपे गए हैं। विधायक ने कहा कि तीन दिनों में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कांग्रेस 28 तारीख को परासिया में एक बड़ा आंदोलन करेगी। अपराधिक तत्वों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को बिगड़ने की साजिश रची गई थी। इस मामले में प्रशासन पर उन्होंने भाजपा के इशारे पे एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m