मानसा। पंजाब के मानसा जेल से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी पास्टर बजिंदर सिंह से मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसने जेल में पास्टर को मोबाइल दिया है।
बड़ी बात यह भी है कि यह फोन टच स्क्रीन फोन है, जिसे चलाना काफी आसान है। इसके अलावा अन्य बैरक की भी चैकिंग की गई है, जहां अब तक कोई नहीं अन्य जानकारी सामने आई है। मोबाइल और पैसे मिलने के बाद पास्टर के खिलाफ सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर थाना सदर में एक अलग से मामला दर्ज करते पुलिस ने आगे की
कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस शिकायत के आधार पर सहायक पुलिस सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस चौकी ठुठिया वाली के एएसआई ओम प्रकाश ने उक्त कैदी पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ सदर थाना में अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
