आज 2 मई 2026 को दोपहर में देशभर के करोड़ों लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट आया. बहुत से लोग घबरा गए कुछ ने सोशल मीडिया पर पूछना शुरू कर दिया कि यह क्या हो रहा है? यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA का एक नेशनवाइड टेस्ट था जो सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को परखने के लिए किया गया. इसका मकसद आपात स्थिति में तेजी से सूचना पहुंचाना है.

देशभर में एक एडवांस टेक्नोलॉजी को जांचा जा रहा है, जो भविष्य में आपदाओं के समय आपकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

दरअसल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) और दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) मिलकर एक नए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रहे हैं. यह सिस्टम पारंपरिक SMS से अलग है. इसमें एक ही समय पर किसी खास इलाके के सभी मोबाइल फोनों पर मैसेज भेजा जा सकता है. इसका मकसद आपात स्थिति में तेजी से सूचना पहुंचाना है.

अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि सरकार द्वारा शुरू किये गए नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट है. देशभर में एक एडवांस टेक्नोलॉजी को जांचा जा रहा है, जो भविष्य में आपदाओं के समय आपकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

यह सिस्टम किसी एक-एक नंबर पर मैसेज भेजने के बजाय सीधे मोबाइल टावर के जरिए सभी यूजर्स तक अलर्ट पहुंचाता है. इससे बड़े हादसों के समय, जब नेटवर्क अक्सर व्यस्त हो जाते हैं, तब भी सूचना तुरंत मिल सकती है. भूकंप, सुनामी, बिजली गिरना या गैस लीक जैसी घटनाओं में यह सिस्टम बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

भारत जैसे बड़े और विविध भौगोलिक परिस्थितियों (Diverse geographical conditions) वाले देश में समय पर चेतावनी मिलना बेहद जरूरी है. आने वाले समय में यह टेक्नोलॉजी देश की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बन सकती है.

सरकार ने साफ कहा है कि इन मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है. उसे नजरअंदाज कर सकते हैं. यह सिर्फ टेस्टिंग का हिस्सा है. टेस्टिंग के दौरान कई बार एक ही अलर्ट बार-बार आ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग मोबाइल टावर और नेटवर्क की जांच की जा रही है. यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m