भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच पंजाब में आज मॉक ड्रिल होगी। इसे लेकर तैयारी हो चुकी है। पंजाब में मॉक ड्रिल को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही जिलेवार इसे करने का निर्धारित समय भी जारी कर दिया गया है। पंजाब में मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा और ब्लैकआउट हो जाएगा। साथ ही आपातकाल स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी जाएगी
मॉक ड्रिल का समय जिलेवार
जानकारी के अनुसार जालंधर में रात 8 बजे से 9 बजे तक, पठानकोट में 10 से 10.30, मोहाली में 7.30 से 7.40, नंगल में 8 से 8.10, होशियारपुर में 8 से 8.10, तरनतारन में 9 से 9.30, बरनाला में 8 बजे, लुधियाना में 8 से 8.30, बठिंडा में 8.30 से 8.35, गुरदासपुर में 9 से 9.30, बटाला में 9 से 9.30, फरीदकोट में 10 बजे, फिरोजपुर में 9 से 9.30, फाजिल्का में 10 से 10.30, अमृतसर में 10.30-11, टांडा में 8 से 8.10 और चंडीगढ़ में 7.30 से 7.40 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। पुलिस विभाग और प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है।

इन बातों का रखें ख्याल
पंजाब में मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेंगे और ब्लैक आउट के बीच लोगों में डर का माहौल बन सकता है, ऐसे में लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मॉक ड्रिल के दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं जो लोगों को अपने पास रखनी जरुरी है। ड्रिल से पहले सभी लोग अपने मोबाइल फोन और पावर बैंक चार्ज कर लें। इसके साथ ही एक वैध पहचान पत्र अपने पास रखें। एमरजेंसी किट जिसमें दवाईयां, पीने का पानी और खाने का खराब न होने वाला सूखा सामान रखे। इसके साथ ही बैटरी से चलने वाली टार्च, रेडियो आदि अपने पास रखे।
घरों के शीशे से रहें दूर
एडवाइजरी के अनुसार ब्लैकआउट के समय घरों के अंदर रहें और कांच के शीशों से दूर रहें। सड़कों पर हैं तो अपने वाहनों को रोक दें और सेफ जगह पर खड़े हो जाएं।
परिवार सहित घर के अंदरूनी कमरे में या बेसमेंट में चले जाए और आपातलाकीन हेल्पलाइन नंबर जैसे पुलिस हेल्पलाइन, फायर ब्रिगेड और एंबुलैंस आदि अपने पास रखें। घरों की लाईटें और गैस व बिजली से चलने वाले उपकरण बंद करे। वहीं खिड़कियों के पास फोन न चलाएं।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

