चंडीगढ़. देश में तीन नए कानूनों को लागू करने की घोषणा चंडीगढ़ से ही गृहमंत्री अमित शाह ने की थी। अब प्रधानमंत्री मोदी नए कानूनों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को देखेंगे, इसके लिए वह दिसम्बर में चंडीगढ़ आने वाले हैं। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद बीते दिनों इस मामले को लेकर चंडीगढ़ का दौरा कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिसंबर को चंडीगढ़ आएंगे। यूटी प्रशासन को मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यूटी प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम ने काम शुरू कर दिया। सभी तरह की तैयारिया की जा रही है।

यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की ओर से भी मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी हिस्सा लेंगे। बड़े पैमाने में कई कार्यक्रम को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मोदी के कार्यक्रम में 15 हजार के करीब लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यूटी प्रशासन मोदी के दौरे पर कुछ अन्य उद्घाटन या नींव पत्थर रखवाने पर फिलहाल विचार चल रहा है। सभी विभागों से नए प्रोजेक्ट और पूरे हो चुके प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी यूटी प्रशासन की ओर से मांगी गई है।
- CG Weather Today : गर्मी ने किया बेहाल, इस दिन से राहत के आसार, जानें लेटेस्ट मौसम अपडेट
- Morning News Brief: TMC का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज, अभिषेक शर्मा ने टी-20 में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाया; अमित शाह की UN से शिकायत
- 18 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंदन, भांग और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- बिहार में 13 जिलों में यलो अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
- जीवन सूक्त – दूरी अपि सम्बन्धेषु स्नेहं वर्धयति। – संदीप अखिल



