पंजाब में घने कोहरे और ठण्ड के कहर के बीच आज भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मोगा में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोट ई सेखा मंडी के पास ट्राला, दूध का कंटेनर, कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार 3–4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घना कोहरा हादसे की वजह बताया जा रहा है.
Read This :-
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन पंजाब में कई जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन शनिवार से वेस्टर्न हिमालयन रीजन से आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ कुछ क्षेत्रों में बादल ला सकता है।

- जल्ला हनुमान के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के 4 बजे से ही भक्तों का रेला, 500 मीटर की कतार, 25 क्विंटल नैवेद्यम का भंडार
- Trading Strategy : तेजी के बाद भी कैसे टूटा निफ्टी का दम, 300 अंक गिरा, जानिए कमाई की रणनीति ?
- Rajasthan News: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत? PM मोदी आज CM भजनलाल से लेंगे जानकारी, अब बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर
- मुजफ्फरपुर में भारी मशीन की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत, ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन
- ‘अंडा चोर’ था 10वीं फेल रेपिस्ट ज्योतिषी अशोक खरात: 100 अश्लील वीडियो और 1500 करोड़ की संपत्ति का साम्राज्य, नासिक के भोंदू बाबा पर बड़े खुलासे
