पंजाब में घने कोहरे और ठण्ड के कहर के बीच आज भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मोगा में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोट ई सेखा मंडी के पास ट्राला, दूध का कंटेनर, कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार 3–4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घना कोहरा हादसे की वजह बताया जा रहा है.
Read This :-
मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन पंजाब में कई जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन शनिवार से वेस्टर्न हिमालयन रीजन से आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ कुछ क्षेत्रों में बादल ला सकता है।

- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
- दिवाली पर सिर्फ 12 दिन खुलता है यह देवी मंदिर, सालभर जलता रहता है अखंड दीपक, अगले साल भी ताजे मिलते हैं फूल
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
