मोगा। गांव भिंडर कलां में कांग्रेसी नेता की गोलियां मारकर हत्या मामले में नया मोड़ आया है। पौने 6 माह बाद मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोविंदा ने निवासी गांव भिंडर कलां कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी की है। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को उमरसीर सिंह सीरा की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में गुरविंदर सिंह ने खुद सरेंडर कर दिया। 24 जून को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले को 27 मार्च को पुलिस दो आरोपियों सर्बजीत सिंह सरबा और संदीप सिंह सन्नी नाई निवासी गांव भिंडर कलां को दिल्ली से गिरफ्तार करके लाई है। पुलिस सूत्रों से पता चला कि इन्हीं दोनों आरोपियों ने उमरसीर पर फायरिंग की थी। इससे पहले पुलिस ने 22 मार्च को 4 आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मोगा कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था।
मामले में आरोपी ओंकार सिंह निवासी भिंडर कलां को 4 जनवरी, बलकार सिंह को 6 जनवरी, कर्मजीत सिंह को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई गुरविंदर सिंह के बयानों पर सरपंच इंद्रपाल सिंह, गोबिंदा, मनप्रीत उर्फ मनी, गगनदीप सिंह लादेन, बलकार सिंह, मनप्रीत सिंह, बिंदा सिंह, करनप्रीत सिंह निवासी लंडेके, प्रभजोत सिंह ज्योति पर हत्या असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
- बस एक कॉल से होगी हेल्प! नेपाल में फंसे UP के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट करने वाला पटवारी सस्पेंड! खबर का बड़ा असर; होटल बुलाने का लगा था आरोप
- रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खाना खाते ही 3 बेटियों की मौत; इंदौर से शव लाते समय तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम!
- BJP मुख्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई जिलों से सामने आई खुलकर नाराजगी
- घोषणा पर सियासी घमासानः सपा के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने वाले ऐलान को केशव मौर्य ने बताया छलावा, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात


