मोगा। पंजाब के मोगा में डीजे बंद करने के नाम।पर जोरदार बवाल हुआ। डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने जोरदार हमला किया, जिसमें ASI सूबा सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
शिकायत मिलने पर गए थे पुलिस वाले
मोगा में 29 जून की रात को शिकायत मिली थी कि पड़ोसियों के घर में काफी तेजी से डीजे बज रहा है और कुछ लोग नशे की हालत में थे। इस दौरान कई लोग शराब पी कर हंगामा भी कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ASI सूबा सिंह और गुरभेज सिंह डीजे बंद करवाने के लिए मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने वहां पर पहुंचकर डीजे बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस की टीम को घेर लिया और उन पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें ASI सूबा सिंह जख्मी हो गए। हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों पर लगी कई धाराएं खबर है कि मोगा पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों की पहचान हरतेज, राकेश कुमार, निरंजन सिंह, मोनू यादव और मनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
- मोदी सरकार का दमनकारी रवैया…PM आवास के सामने से राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी से भड़के गणेश गोदियाल, कह दी बड़ी बात
- स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम, उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और सुविधा देता है नया सिस्टम : भूपेंद्र सवन्नी
- BREAKING : मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं सोनिया गांधी, यहीं पर मौजूद हैं प्रियंका गांधी
- राहुल गांधी पर हमले से सियासत गरमाई, देशव्यापी विरोध का ऐलान, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
- सनसनीखेज मामला: प्रशासनिक बैठक के बाद महिला पटवारी लापता, मोबाइल स्विच ऑफ, पुलिस ने शुरू की तलाश


