मोगा. मोगा में बड़ी घटना घटी है, जहां सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से लगभग 30 मरीज ताला तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मरीजों ने रिहैब सेंटर के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट भी की। खबर है कि यह घटना उस समय की है , जब किसी बात को लेकर वहां मरीजों और स्टाफ के बीच बहस हो गई थी, इसका फायदा वहाँ के अन्य मरीजों ने उठाया. यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
स्टाफ और मरीजों के बीच बहस से बढ़ा मामला
जानकारी के मुताबिक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में विवाद तब शुरू हुआ जब मरीजों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह मामला बढ़ गया और कुछ मरीज मारपीट करने लगे। इनमें से करीब 30 युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि बाकी मरीज केंद्र के अंदर ही मौजूद रहे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि युवकों ने उन पर हमला किया था।हालांकि, घटना के दौरान कुछ मरीजों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में युवक भागने में सफल रहे।

पुलिस जांच कर रही
इस पूरे मामले को पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार युवकों की तलाश में आसपास के इलाकों दबिश दी जा रही है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

