मोगा। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिसमें एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा गया है। अपनी गाड़ी में वह भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियारों को लेकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान सर्चिंग में उसे धरपकड़ा गया। अब अपराधी से पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल करने में पुलिस जेट जुटी हुई है।
पुलिस की टीम कासो ऑप्रेशन संबंधी गांव मस्तेवाला से गांव दौलेवाला को जा रहे थे। इस दौरान ही दोपहर गांव दौलेवाला द्वारा आ रही एक मारूति सियाज गाड़ी दिखाई दी, जिसको शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने रोका, नाम पूछने पर अपना नाम जंड सिंह बताया वह गांव दौलेवाला का रहने वाला है। जब गाड़ी की तलाशी की, तो पुलिस हैरान रह गई। गाड़ी में से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन के अलावा 3 पिस्टल .30 बोर सहित मैगजीन, एक बड़े साइज का मैगजीन तथा 31 जिंदा कारतूस .30 बोर के बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार रख कर आखिर यह कहां जा रहा था यह सोचने वाली बात है।

अनुमान लगाया गया है कि यह बड़े तस्करों से जुड़ा हुआ है जो पाकिस्तान ने भारत में हथियार और नशीली सामग्री भेजते हैं। पुलिस ने जंड सिंह से एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया जिससे बड़ी जानकारी मिलने की संभावना है।
- नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी; इजराइल ने लेबनान के 10 फीसदी इलाके पर किया कब्जा; गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को मंजूरी; पाकिस्तान को ईरान ने दिखाई औकात
- सावधान: रामनवमी पर पूरे बिहार में तेज आंधी-पानी का खतरा, आसमान से गिरेंगे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
- लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, भारी मात्रा में बोगस बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कैमिकल में पका हुआ तरबूज? इस तरह करें पहचान…
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
