मोगा। जिला पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिसमें एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा गया है। अपनी गाड़ी में वह भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियारों को लेकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान सर्चिंग में उसे धरपकड़ा गया। अब अपराधी से पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल करने में पुलिस जेट जुटी हुई है।
पुलिस की टीम कासो ऑप्रेशन संबंधी गांव मस्तेवाला से गांव दौलेवाला को जा रहे थे। इस दौरान ही दोपहर गांव दौलेवाला द्वारा आ रही एक मारूति सियाज गाड़ी दिखाई दी, जिसको शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने रोका, नाम पूछने पर अपना नाम जंड सिंह बताया वह गांव दौलेवाला का रहने वाला है। जब गाड़ी की तलाशी की, तो पुलिस हैरान रह गई। गाड़ी में से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन के अलावा 3 पिस्टल .30 बोर सहित मैगजीन, एक बड़े साइज का मैगजीन तथा 31 जिंदा कारतूस .30 बोर के बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार रख कर आखिर यह कहां जा रहा था यह सोचने वाली बात है।

अनुमान लगाया गया है कि यह बड़े तस्करों से जुड़ा हुआ है जो पाकिस्तान ने भारत में हथियार और नशीली सामग्री भेजते हैं। पुलिस ने जंड सिंह से एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया जिससे बड़ी जानकारी मिलने की संभावना है।
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
