मोगा। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 36 घंटे तक चली छापेमारी और जांच के बाद अमनदीप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह जांच उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए कि गई थी. हालांकि ED की ओर से अभीतक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
आपको बता दें कि अमनदीप के पति राकेश अरोड़ा अपनी कोठी पहुंचे.उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही कोठी के बाहर मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. इस दौरान राकेश अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की.
कई जगह हुई तलाशी
ईडी की टीम ने केवल विधायक के आवास तक ही अपनी कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि उनके निजी अस्पताल, सीटी रोड स्थित फ्लैट और रिश्तेदारों के विभिन्न ठिकानों पर भी जांच की. विधायक के अनुसार, मोगा के अलावा बाघापुराना और फरीदकोट सहित कई स्थानों पर तलाशी ली गई. इस बारे में आगे जा जानकारी तब स्पष्ट होगी जब Ed की तरफ से जांच की जानकारी मिलेगी.
- दिल्ली ट्रेड फेयर के शौकीनों को झटका! टिकट के दाम बढ़े, आम दर्शकों की जेब पर पड़ेगा असर
- निशांत कुमार बन चुके हैं जनता के दिलों के मुख्यमंत्री, जदयू विधायक विनय चौधरी का बड़ा बयान, सियासी गलियारों में मची हलचल!
- मुश्किल में धीरेंद्र शास्त्री! आगरा कोर्ट में मानहानि का केस, कृष्ण को बताया था ‘टेढ़ा’
- US Stock Market Crash: AI रेगुलेशन के डर से अमेरिकी बाजार में कोहराम, निवेशकों के 270 लाख करोड़ स्वाहा; भारतीय बाजार पर भी दिखेगा असर
- MP Assembly Winter Session: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शीतकालीन सत्र की संभावना, इन संशोधन विधेयकों पर रहेगी नजर

