मोगा. मोगा में नगर निगम चुनाव को लेकर जोरदार माहौल बनते नजर आ रहा है. हर पार्टी अपने उम्मीदवार के जरिए जोर लगाते नजर आ रहे हैं. इसके बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं.
जानकारी है कि कांग्रेस पार्टी ने सभी 50 वार्डों में अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब पार्टी 49 वार्डों में ही चुनाव मैदान में उतरेगी. हल्का इंचार्ज मालविका सूद ने आज एक उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि मौजूदा “झाड़ू” (आप) सरकार से जनता काफी परेशान है. मालविका सूद ने आगे कहा कि शहरवासियों का रुझान कांग्रेस की ओर है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार मोगा के लोग कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन देंगे. चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं सामने उम्मीदवारों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
