मोगा। निहाल सिंह वाला पुलिस स्टेशन के तहत अंतर्गत गांव माछीके में एक प्रवासी ने अपने आढ़ती भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी गांव माछीके का एनआरआई बहादुर सिंह सेखों हैं और मृतक की पहचान दीप के रूप में हुई है। आरोपी ने पहले दीप सिंह के माथे पर गोली मारी और उसके बाद शव पर गाड़ी चढ़ा दी। चाचा-भतीजे में जमीनी विवाद था।
बहादुर का भतीजे दीप सिंह के साथ खेत में झगड़ा हो गया था। इस दौरान बहादुर सिंह ने अपनी लाइसैंसी पिस्तौल से दीप को मार दी और गाड़ी चढ़ा दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला अनवर अली, थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने जांच शुरू की।

दूसरी ओर, बहादुर सिंह ने घटना को अंजाम देने के बाद अपना पासपोर्ट लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन, गांव वालों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
