मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में लगातार पंजाब पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है. इसके अंतर्गत
मोगा सी.आई.ए. स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम हेरोइन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में दो फाजिल्का जिले तथा एक मोगा जिले से संबंधित बताया जा रहा है, यह कार्रवाई पुलिस के लिए बहुत बड़ी है.
इस मामले में पुलिस ने थाना अजीतवाल में तीनों आरोपियों पर NDPS के अधीन मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दिया है. जानकारी देते हुए एसपीडी अजय राज ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के अगुवाई में पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजीतवाल की दाना मंडी में एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी है, इसमें नशे की खेप बड़ी मात्रा में मौजूद है.
तलाशी लेने पर उड़े होश
जानकारी मिली है कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, तो उसमें से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई. पुलिस ने हेरोइन और वाहन को कब्जे में लेते हुए सोलब सिंह और बलजिंदर सिंह निवासी फाजिल्का तथा मनप्रीत सिंह निवासी गांव बोडे, थाना बधनी कलां, जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया.
जानकारी मिली है कि फाजिल्का निवासी सोलब सिंह और बलजिंदर सिंह दोनों आरोपी फाजिल्का से मोगा में मनप्रीत सिंह को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए थे. आरोपियों को अदालत पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है.
- चित्तरंजन में बंद रेलवे क्वार्टर से मिला नरकंकाल, 2021 से लापता था 59 वर्षीय चिरेका कर्मी, DNA जांच से खुलेगा राज
- पितृ पक्ष में गाय, श्वान और काक को ही क्यों खिलाया जाता है श्रद्धा का भोजन…
- सरकारी गरबा खेलने के लिए भी अब ढीली करनी होगी जेब! ‘वाइब्रेंट नवरात्रि’ के टिकटों पर छिड़ा सियासी घमासान
- हाथों में हथकड़ी पहन सड़कों पर उतरे जीतू और सिंघार! CEC के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, व्यापम चौराहे पर पुलिस से झड़प
- जंगल से गांव की दहलीज तक पहुंचा भालू: केशवाही, गिरवा-बेलिया में दहशत, वन विभाग की 2 टीमें तैनात, लाउडस्पीकर से मुनादी


