मोगा: मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है जहां दिन-दहाड़े मौजूदा सरपंच पर गोलियां बरसाई गई है. इस दौरान सरपंच हैपी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी सामने आई है की पुरानी दुश्मनी के कारण उन पर यह हमला किया गया है जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं.
जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्ति फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए और उन्होंने सरपंच हैपी पर अचानक गोलियां बरसा दी. हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गोलियां लगने से सरपंच हैपी गंभीर रूप से घायल हो गए.
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. इस घटना के बाद से आसपास के इलाकों में डर बना हुआ है.

मोगा के एसएसपी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए. पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.घटना के बाद बाघापुराना और आसपास के क्षेत्रों में डर और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- ट्रेन और फ्लाइट के खाने में गंदगी! यूपी में 43 कैटरिंग इकाइयों की जांच, लखनऊ में किचन बंद
- CG Morning News : CM साय लेंगे कलेक्टरों की क्लास… रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच… बस किराया वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… पढ़ें और भी खबरें
- पेपर लीक और नकल पर लगाम के लिए मोहन सरकार का कड़ा कदम: बनेंगे 4 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट; देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बना MP
- Morning News Brief: SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट करेगी चुनाव आयोग; राहुल गांधी से CJI बोले-कोर्ट को धमका नहीं सकते
- उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

