मोगा। पटियाला के बाद अब मोगा के स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी गुरुवार को एक साथ तीन निजी स्कूलों को दी गई है। इस खबर के सामने आते ही विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और सभी स्कूलों को खाली करवा दिया।
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे संदेश गांव महिमा सिंह वाला के पास स्थित नारायणा स्कूल सहित दो अन्य निजी स्कूलों को दिए गए है। जैसे ही प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य नीना सिंह ने मीडिया बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी देरी के सभी विद्यार्थियों को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया। अभिभावकों को भी तुरंत सूचना देकर बच्चों को घर ले जाने के लिए बुलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पूरी सावधानी बरती गई ताकि किसी भी प्रकार की अफरा तफरी की स्थिति न बने।

आपको बता दो कि इसके पहले पटियाला को भी ऐसे ही कई धमकियां मिल चुकी हैं वहां के स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी दी गई इसके बाद स्कूल परिसर खाली करवा दिया गया पुलिस जांच में जुटी है लेकिन अच्छी बात है कि अभी तक कोई भी खतरनाक चीज हाथ में नहीं लगी है।
- वरिंदर घुम्मन केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रब्बी बाजवा बोले- CM मान करें हस्तक्षेप
- KKR vs LSG IPL 2026: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य, रघुवंशी ने खेली सर्वाधिक 45 रनों की पारी, कप्तान रहाणे ने बनाए 41 रन
- MP पुलिस भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी: जबलपुर के सुनील मीना बने टॉपर, 9.78 लाख में से 6,525 अभ्यर्थी चयनित
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर बड़ी कार्रवाई: 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 निलंबित, 26 का भुगतान रोका गया
- सीएम साय ने कहा – अभिभावक निश्चिंत रहें, निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी…
