मोगा। पटियाला के बाद अब मोगा के स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी गुरुवार को एक साथ तीन निजी स्कूलों को दी गई है। इस खबर के सामने आते ही विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और सभी स्कूलों को खाली करवा दिया।
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे संदेश गांव महिमा सिंह वाला के पास स्थित नारायणा स्कूल सहित दो अन्य निजी स्कूलों को दिए गए है। जैसे ही प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य नीना सिंह ने मीडिया बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी देरी के सभी विद्यार्थियों को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया। अभिभावकों को भी तुरंत सूचना देकर बच्चों को घर ले जाने के लिए बुलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पूरी सावधानी बरती गई ताकि किसी भी प्रकार की अफरा तफरी की स्थिति न बने।

आपको बता दो कि इसके पहले पटियाला को भी ऐसे ही कई धमकियां मिल चुकी हैं वहां के स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी दी गई इसके बाद स्कूल परिसर खाली करवा दिया गया पुलिस जांच में जुटी है लेकिन अच्छी बात है कि अभी तक कोई भी खतरनाक चीज हाथ में नहीं लगी है।
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान
- रावी दरिया में बहा किसान पाकिस्तान सीमा में मिला मृत, पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF को सौंपा शव
- E20 पेट्रोल के बाद 5% हाइड्रोजन रसोई गैस में मिलाने का ड्रॉफ्ट तैयार; किचेन का बजट बिगड़ने के आसार
- अनोखी प्रेम कहानी: इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार, 75 साल के शख्स से शादी करेंगी 30 साल की ब्लॉगर, जानें मामला
