चंडीगढ़ । पंजाब के मोगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोट ईसे खां के पास गगड़ा गांव में SUV और KIA कार की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में KIA कार सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, KIA कार में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के लोग सवार थे। दूसरी गाड़ी SUV बताई गई है, जो गुरदासपुर जिले के बटाला क्षेत्र से संबंधित थी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
कार में फंसे लोगों को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोट ईसे खां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त गाड़ियों से शवों को बाहर निकालकर मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
कोट ईसे खां थाने के मुख्य मुंशी गुरजंट सिंह के मुताबिक, हादसे में KIA कार सवार महिला और पुरुष की जान गई है। पुलिस मृतकों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों गाड़ियों की टक्कर किस वजह से हुई। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की परिस्थितियों की पूरी जानकारी सामने आएगी
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

