Driver Electrocuted in Moga: पंजाब के मोगा में एक बड़ा हादसा हो गया. होशियारपुर से रेत लेकर आ रहा एक टिप्पर 66 केवी की बिजली लाइन से नीचे लटकती तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान जसविंदर सिंह, निवासी गांव छनिया, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है.
Also Read This: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Driver Electrocuted in Moga: मृतक के बेटे सज्जन सिंह ने बताया कि उनके पिता रविवार सुबह होशियारपुर से टिप्पर में रेत भरकर मोगा आए थे. सुबह करीब 7 बजे, जब टिप्पर मोगा के गांव दुननेके के पास नहर के नजदीक पहुंचा, तो ऊपर से गुजर रही 66 केवी हाई वोल्टेज लाइन की तार वाहन से छू गई. इससे पूरे वाहन में करंट फैल गया और उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

