मोगा: जिले के बाघापुराना के गांव वैरोके में एक बार फिर से आस्था से खिलवाड़ किया गया है. कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति से छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है. शरारती तत्वों ने शहीद की मूर्ति पर काला पेंट भी कर दिया, जिससे गांव वालों में भारी विरोध है. जैसे ही यह खबर गांव में फैली लोगों में बेहद नाराजगी देखी गई. सवाल यह है कि आखिर मूर्ति से कौन और क्यों छेड़खनी किया है और उसका क्या उद्देश्य था.
इसे लोगों ने मांग की है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सख्त सजा दे. गांव वालों ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उनकी कुर्बानी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. गांव वालों ने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मांग की कि मूर्ति पर काला पेंट करने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो.
दूसरी ओर, DSP बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने कहा कि गांव वैरोके में शहीद भगत सिंह की मूर्ति लगी हुई है. गांव वालों ने मूर्ति से छेड़छाड़ के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि मूर्ति पर पेंट लगा हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. DSP के मुताबिक, जांच के दौरान जो भी बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, ₹1.59 लाख की कीमत में मिले कई धांसू फीचर्स और 4V इंजन
- ऐप और नेटवर्क की तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, ई-अटेंडेंस नियमों में बदलाव के लिए खोला मोर्चा
- ‘ब्लू ड्रम’ के बाद अब ‘बक्सा कांड’: पति की हत्या के बाद बक्से में भरकर हाईवे पर छोड़ा शव, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
- सौरव दास-आशुतोष रांका को SEM कोर्ट ने रिहा करने का दिया आदेश, दिल्ली HC- ‘आप Gen-Z नहीं हैं’
- Lava Aura Curve 5G भारत में लॉन्च: कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, सेकेंडरी स्क्रीन और के साथ आया नया फोन

