मोहाली. मोहाली के जीरकपुर के बलटाना में AAP नेता पर फायरिंग की घटना की खबर सामने आई है। उन्हें पिछले कुछ दिन से धमकी भरे फोन आ रहे थे, जानकारी के मुताबिक हमालवरों ने घर पर 8 गोलियां चलाईं हैं, जिसके निशान घर की दीवारों और गेट पर पड़े हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है, परिवार वालों से इस घटना के बाद खुद के लिए सुरक्षा की मांग की है।
आपको बता दें कि नीतू पहले कांग्रेसी पार्टी में पार्षद थे इसके बाद उन्होंने आमआदमीपार्टी ज्वाइन की। फायरिंग के बाद सभी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, घरवालों का कहना है कि उन्हें काफी समय से गैंगस्टर डोनी बल गैंग की तरफ से धमकियां मिल रहीं थी। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पुलिस को शिकायत भी दी गई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए। गोलियों के खोलों को जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी गैंग ने नहीं ली है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और फायरिंग की वजह का पता लगाने में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है.
- सपा पर पूर्व मेयर का तंज, कहा- दिन में सपना देखने पर रोक नहीं, योगी अयोध्या से लड़े तो SP को जमानत बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा
- ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट’ की दयनीय हालत तो देखिए… जजों को IPC की धारा 304 पार्ट 1 और पार्ट 2 नहीं पता, सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की
- ‘NTPC पावर प्लांट बना नशे का हब’, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज का आरोप, कहा- यहीं से हो रही स्मैक पाउडर की सप्लाई
- उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आनंद पुष्कर के पक्ष में की अपील, एनडीए ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई
- अपने ने बहाया अपनों का खूनः चाचा-भतीजे के बीच विवाद, किया चाकू से हमला, बीच-बचाव के लिए आई दादी को…

