मोहाली. मोहाली में ड्रग तस्करों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है जिसमें तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है. खबर है कि मोहाली में पुलिस को खिफिया जानकारी मिली थी कि सनेटा गांव के पास ‘चिट्टे’ की एक बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों को रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान ही आरोपियों ने खुद को घिरा देखकर तुरंत अपने दूसरे साथियों को मौके पर बुला लिया.
देखते ही देखते मौके पर तस्करों का बचाव करने कई लोग पहुंच गए और इसके बाद हमलावरों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. कांस्टेबल परमजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल जगजीत सिंह तलवार से हमला होने से घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

घायल पुलिस कर्मियों को मोहाली के फेज-6 सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

