मोहाली। मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में हुई कथित धोखाधड़ी के मामले में ईडी की टीम जब यहां एक आईटी प्रोफेशनल के घर पहुंची, तो जांच से बचने के लिए नौवीं मंजिल से पैसों से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया। जैसे ही ईडी की टीम टावर की ओर बढ़ी, ऊपर से एक बैग नीचे फेंका गया। टावर के नीचे पहले से ही खड़ा एक ड्राइवर बैग उठाकर भागने लगा, लेकिन सतर्क ईडी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक, बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बैग गिरने की वजह से नोटों की गड्डियां जमीन पर बिखर गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नितिन गोयल के घर हुई छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी नितिन गोयल नामक व्यक्ति के आवास पर की गई है। ईडी की यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी धोखाधड़ी की जांच का हिस्सा है। इसी मामले के तहत चंडीगढ़ और मोहाली में कुल 12 स्थानों पर दबिश दी गई है।
इन बिल्डरों पर है धोखाधड़ी का आरोप
जांच का दायरा कई बड़े बिल्डरों और निर्माण कंपनियों तक फैला हुआ है। इनमें मुख्य रूप से एबीएस टाउनशिप, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शन शामिल है। इन बिल्डरों पर आरोप है कि उन्होंने आम लोगों के साथ धोखाधड़ी की और गमाडा से प्राप्त सीएलयू लाइसेंसों का दुरुपयोग किया है। फिलहाल ईडी की टीमें दस्तावेजों को खंगाल रही हैं, हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!

