मोहाली के खरड़ से चौकने वाली बात सामने आई है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में जाकर खुद को खत्म कर लिया. मृतका की पहचान अनामिका के रूप में हुई है. वह जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली थी. इस मौत को लेकर लड़की के घर बालों ने लड़के पर आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार ने युवक युवराज के ऊपर कार्रवाई की मांग की है.परिवार का कहना है कि उसने ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया.
डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे
मृतक लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन जालंधर से युवराज के पास गई थी. वह रात करीब 11:30 बजे खरड़ स्थित युवराज के घर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 20 मार्च को घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ उसका शव मिला. दोनों के बीच संबंधों में कुछ अनबन हुई, जिससे आरोपी ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

मनगढ़ंत है सारी बातें
वहीं इस मामले में आरोपी के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है. परिवार ने कहा कि युवराज पूरी तरह से निर्दोष है और उस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
- बिल नहीं भरा तो बाइक उठाकर ले गई कंपनी: सीहोर में विभाग ने अपनाया सख्त रुख, जहां ज्यादा बकाया वहां पूरे गांव की बिजली काट दी
- ओडिशा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जयदेव जेना को धमकी देने और 50 लाख की फिरौती की मांग करने वाला युवक गिरफ्तार
- बिहार के अगले CM को लेकर NDA में बनी सहमति, चिराग पासवान ने बताया कब और कैसे होगा नाम का ऐलान?
- क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह ने तोड़ी सभी अटकलें, कहा- खुद जवाब देंगे चड्ढा
- छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर छिड़ी सियासत: भूपेश बघेल बोले- सुशासन के अफ़ीम स्टार्टअप की नई ब्रांच अब लैलूंगा में, MLA अजय चंद्राकर ने कहा- प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण की भी होनी चाहिए जांच

