मोहाली के खरड़ से चौकने वाली बात सामने आई है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में जाकर खुद को खत्म कर लिया. मृतका की पहचान अनामिका के रूप में हुई है. वह जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली थी. इस मौत को लेकर लड़की के घर बालों ने लड़के पर आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार ने युवक युवराज के ऊपर कार्रवाई की मांग की है.परिवार का कहना है कि उसने ही आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया.
डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे
मृतक लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन जालंधर से युवराज के पास गई थी. वह रात करीब 11:30 बजे खरड़ स्थित युवराज के घर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 20 मार्च को घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ उसका शव मिला. दोनों के बीच संबंधों में कुछ अनबन हुई, जिससे आरोपी ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

मनगढ़ंत है सारी बातें
वहीं इस मामले में आरोपी के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है. परिवार ने कहा कि युवराज पूरी तरह से निर्दोष है और उस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
- ‘सरकार की तिजोरी फुल, जनता की जेब खाली!’: GDP ग्रोथ पर मायावती का तीखा प्रहार, 140 करोड़ लोगों के भविष्य पर जताई चिंता
- इन फूलों से बनीं मालाएं देवताओं को है अतिप्रीय, पूजा में अर्पित करने से मिलेगा आशीर्वाद…
- खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की धूम: कहीं ‘बनबिहारी’, कहीं ‘गैंद बिहारी’, तो राजमहल में ‘फतह बिहारी’
- बिहार कांग्रेस में बगावत, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग, 8 सितंबर को दिल्ली में होगा हल्ला बोल
- यमन में हूती और सरकारी बलों में संघर्ष फिर हुआ तेज, बीते 2 दिन में 81 लोगों की मौत



