मोहाली. अगर आपको भी अपना आधार कार्ड बनवाना है तो यह खबर आपके काम की है। लोगों को सुविधा देने के लिए मोहाली जिले में अब सप्ताह के सातों दिन आधार कार्ड बनाया जाएगा। इससे छुट्टी के दिन यानि कि रविवार को भी लोग कार्ड से जुड़े तमाम काम करवा पाएंगे।
जानकारी के अनुसार अब आधार अपडेट और 18 से कम उम्र के लिए नई एनरोलमेंट सेवाएं लोगों को देने के लिए मोहाली प्रशासन द्वारा सेवा केंद्र जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स मोहाली और सेवा केंद्र तहसील कांप्लेक्स डेराबस्सी में अन्य दिनों के साथ-साथ रविवार को भी सेवाएं देंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.सी. आशिका जैन ने कहा कि आमतौर पर जिले में कार्यरत सभी 15 सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार तक आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं दी जाती हैं, लेकिन मोहाली और डेराबसी में इन दो सेवा केंद्रों में रविवार को भी आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। सप्ताह की आखिरी छुट्टी के दिन आधार सेवा देने की शुरूआत खरड़ सेवा केंद्र पर भी मिलेगी। इसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और जो आधार कार्ड में अपडेट के काम पूरे नहीं हो पा रहे थे वह भी होंगे।

आपको बता दे कि आमतौर पर देखा जाता है कि आधार कार्ड में सुधार और जुड़ाव के लिए लोग परेशान रहते हैं, वर्किंग डे में अरविस क्लास लोगों को खासी परेशानी होती है, ऐसे में रविवार को भी यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यहां पर रविवार के दिन भी आधार कार्ड में अपडेट किया जा रहा है, जिसके बाद से लोगों को आसानी होने लगी है।
- 20 March 2026 Panchang : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- 20 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज फाइनेंशियल स्थिति पर देना होगा ध्यान, जानिए अपना राशिफल …
- Chaitra Navratri 2026: महाकाल वन क्षेत्र में ‘हरसिद्धि’ का प्राचीन मंदिर, यहां गिरी थी माता सती की कोहनी, जानें कैसे मिली हरसिद्धि से प्रसिद्धि
- National Morning News Brief: Sensex में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, 8 लाख करोड़ स्वाहा; कंगना रनौत बोलीं- राहुल गांधी टपोरी हैं; दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर ईरान का हमला; अमेरिका हटा सकता है ईरान के तेल पर से सैंक्शन
- UP Weather Today: कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम…
