मोहाली: पंजाब में लगातार फायरिंग की घटना सामने आ रही है. इसमें न्यू चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक एडवोकेट पर फायरिंग होने के बाद हड़कंप मच गया है। एडवोकेट पर जानलेवा हमला कुराली बाईपास के पास किया गया, अच्छी बात यह है कि हालांकि इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सचिव गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए. खबर है कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से पंजाब की लचार कानून व्यवस्था सामने आई है.
पुलिस को दिए बयान में गगनदीप जम्मू ने बताया कि 18 मई की शाम वह अपने दोस्त ताहिल बजाज के साथ रोपड़ की तरफ जा रहे थे. इस दौरान ही रास्ते में वे खरड़ स्थित मैकडोनाल्ड पर रुके और करीब रात 8 बजे फिर से रवाना हुए. जब वे भारतमाला प्रोजेक्ट के पुल को पार कर कुराली बाईपास की ओर जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी कार के पिछले हिस्से पर फायरिंग कर दी. उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ है और कौन लोगों ने उन पर फायरिंग की है.
सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही पुलिस
गगनदीप ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा कुछ होने वाला है, लेकिन अचानक से गोलियां चलने के कारण वह एक पल के लिए सहम गए. कार में होने के कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका मिला. गोलियों की आवाज सुनते ही गगनदीप जम्मू ने तुरंत अपनी कार कच्चे रास्ते की ओर मोड़ ली और गाड़ी को वापस खरड़ की दिशा में भगा लिया.

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया था. इस हमले में उनकी कार पर तीन गोलियां लगी हैं. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस के अनुसार हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की और मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
