मोहाली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोहाली-कुराली बाईपास 1 दिसंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएंगा। एनएच 205A के इस हिस्से के खुलने से एयरपोर्ट रोड़ पर बढ़ते ट्रैफिक को कम करने में काफी मदद मिलेगी। यह 31 किलोमीटर लंबी सड़क मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक जाएंगी।
कुराली के बाद यह सिसवां-बड़ी मार्ग से जुड़ जाती है। इससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जाने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता शुरू होगा, इसका सबसे ज्यादा लाभ हरियाणा और दिल्ली जाने वाले वाहनों को होगा।
अधिकारियों ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को इस रूट पर ट्रायल रन किया जाएगा और फिर 1 दिसंबर से इसे आम नागरियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस ग्रीनफील्ड रोड के खुलने से बड़ी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के औद्योगिक केंद्रों के बीच यात्रा तेज और आरामदायक हो जाएगी।

1400 करोड़ की लागत से तैयार
यह बाईपास केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1400 करोड़ रुपए की कीमत से बनाया गया हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, कुराली में हाई-टेंशन पावर लाइनों की वजह से रुका काम अब पूरा हो गया है। अब सिर्फ रोड मार्किंग और कुछ फिनिशिंग के काम बाकी हैं, जो कुछ ही दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे।
- फरहीन की एक ‘ना’ और मच गया कोहराम! पति तौकीर ने पहले पत्नी पर चलाया ब्लेड, फिर खुद के साथ जो किया…
- दीपावली पर रोशन की मासूमों की दुनिया! नर्मदापुरम में जरूरतमंद बच्चों संग मनाया त्योहार, बांटे पटाखे और मिठाइयां
- पहली को तलाक, दूसरी को धोखा, तीसरी से शादी… जिम ट्रेनर की इस खौफनाक चाल से तबाह हुईं 3 जिंदगियां
- MP TOP NEWS TODAY: 7 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
